BEMETARACHHATTISGARH

मानस दर्शन परिवार में तीन नए सदस्यों का स्वागत, संगठन विस्तार को मिली नई मजबूती

📡 36garhnewsupdate.com

⚡️सनातन संस्कृति, रामचरितमानस एवं धार्मिक जागरण के क्षेत्र में सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिला महत्वपूर्ण दायित्व…

बेमेतरा/रायपुर, छत्तीसगढ़। 24 जून 2026

सनातन संस्कृति, रामचरितमानस एवं धार्मिक जागरण के प्रसार हेतु समर्पित संस्था मानस दर्शन जीवन अर्पण के संगठन विस्तार अभियान के अंतर्गत तीन नए सदस्यों को संयोजक मंडल में शामिल किया गया है। संगठन ने उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं सामाजिक-धार्मिक योगदान को देखते हुए संदीप ठाकुर, हेमराज भार्गव एवं सुश्री अंजली साहू को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपते हुए मानस दर्शन परिवार में औपचारिक रूप से शामिल किया।

संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मानस दर्शन निरंतर रामचरितमानस के आदर्शों एवं सनातन संस्कृति के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न रचनात्मक एवं जनजागरण कार्यक्रमों का संचालन कर रहा है। दीपक गुहा के नेतृत्व में संचालित मानस दर्शन आज छत्तीसगढ़ सहित देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित कर चुका है तथा एशिया के प्रमुख ऑनलाइन मानस मंचों में गिना जाता है। संस्था को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय संत-महात्माओं तथा विभिन्न मानस संगठनों का स्नेह, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त है।

मानस दर्शन द्वारा संचालित विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक प्रकल्पों के माध्यम से समाज में सकारात्मक जागरूकता का वातावरण निर्मित किया जा रहा है। संगठन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों एवं आध्यात्मिक चेतना को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।

इस अवसर पर संयोजक देवलाल सिंहा सहित के.के. सिंहा, पिंटू सिंहा, नूतन साहू, वंदना साहू, पुनेश्वर साहू, बिहारी यदु, विष्णु साहू, रेणुका साहू, सविता साहू, आत्माराम साहू, माखन साहू, ओंकार चंद्राकर, हितेंद्र साहू, प्रतिभा साहू, महेश्वरी साहू, गंगा वर्मा एवं मोतीलाल राठौर सहित अनेक वरिष्ठजनों एवं सदस्यों ने नवसदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन के संस्थापक एवं वरिष्ठ मार्गदर्शकों द्वारा जिन श्रद्धेय जनों को मानस दर्शन परिवार से जोड़ा जा रहा है, वे संस्था की शक्ति और भविष्य की आधारशिला हैं। नवनियुक्त सदस्यों के जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा सनातन संस्कृति और रामचरितमानस के प्रचार-प्रसार के कार्यों को और अधिक गति प्राप्त होगी।

अंत में मानस दर्शन परिवार ने तीनों नवसदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा समस्त गुरुजनों, संत-महात्माओं और मानस प्रेमियों को सादर प्रणाम एवं नमन अर्पित किया।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest