BARAMKELACHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

जनगणना 2026 के “Census Heroes” सम्मानित, बरमकेला में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

36garhnewsupdate.com

बरमकेला/सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। 22 जून 2026

भारत की जनगणना 2026 के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले जनगणना नायकों (Census Heroes), फील्ड ट्रेनरों, पर्यवेक्षकों एवं प्रगणकों के सम्मान में नगर पंचायत बरमकेला में भव्य “Census Heroes सम्मान समारोह-2026” का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान को सफल बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के योगदान का सम्मान करना तथा उनका उत्साहवर्धन करना था। जनगणना कार्य देश की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण का आधार होता है, जिसके सफल क्रियान्वयन में मैदानी स्तर पर कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

समारोह में उपस्थित अधिकारियों ने जनगणना कार्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी जनगणना कर्मियों के समर्पण, परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने कहा कि जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह नहीं, बल्कि देश के समग्र विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण राष्ट्रीय दायित्व है। इस कार्य में लगे प्रत्येक कर्मचारी ने पूरी जिम्मेदारी एवं निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।

कार्यक्रम का आयोजन दीपक विश्वकर्मा, चार्ज अधिकारी (शहरी) एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पंचायत बरमकेला के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर सहयोगी फील्ड ट्रेनर नंदकिशोर पटेल तथा जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के अधिकारियों के मार्गदर्शन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारी, पर्यवेक्षक, फील्ड ट्रेनर एवं प्रगणक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनगणना कर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई तथा भविष्य में भी इसी समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर पंचायत बरमकेला, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छत्तीसगढ़)

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest