CHHATTISGARHraipur

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में हुआ योगाभ्यास

36garhnewsupdate.com

रायपुर, छत्तीसगढ़। 21 जून 2026

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संकल्प सांस्कृतिक समिति की डायरेक्टर मनीषा शर्मा के निर्देशन में संकल्प नशा मुक्ति सह पुनर्वास केंद्र, ODIC, CBPLI एवं SLCA के सदस्यों तथा केंद्र में उपचाररत व्यक्तियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने प्राणायाम, वृक्षासन, ताड़ासन, अनुलोम-विलोम, धनुरासन, योग मुद्रा सहित विभिन्न योगासन किए। योग प्रशिक्षक मनीष अवस्थी ने उपस्थित लोगों को योग के महत्व एवं विभिन्न आसनों के माध्यम से शारीरिक एवं मानसिक रोगों के नियंत्रण तथा स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नियमित योगाभ्यास न केवल शरीर को स्वस्थ एवं ऊर्जावान बनाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर सकारात्मक सोच विकसित करने में भी सहायक होता है। विशेष रूप से नशा मुक्ति की प्रक्रिया में योग की महत्वपूर्ण भूमिका है, जो आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में अनुशासन लाने में मदद करता है।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने स्वस्थ, संतुलित एवं नशामुक्त जीवन के लिए नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की शपथ ली। इस अवसर पर योग के माध्यम से स्वस्थ समाज और जागरूक नागरिकों के निर्माण का संदेश भी दिया गया।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest