CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

बढ़ती बिजली दरों और विद्युत कटौती के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव

36garhnewsupdate.com

सारंगढ़, छत्तीसगढ़। 17 जून 2026

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर बुधवार को सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में बढ़ी हुई बिजली दरों एवं अनियमित विद्युत आपूर्ति के विरोध में सारंगढ़ विद्युत मंडल कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया, इस दौरान राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन विद्युत विभाग के अधिकारियों को सौंपा गया।

कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश में लगातार बिजली दरों में वृद्धि की जा रही है, वहीं दूसरी ओर घंटों बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इन मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस तथा अन्य कांग्रेस संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विद्युत मंडल कार्यालय की ओर मार्च किया। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा कार्यालय के समीप बैरिकेडिंग की गई थी। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति भी बनी, जिसके बाद कार्यकर्ता विद्युत मंडल परिसर की बाउंड्री तक पहुंच गए। वहां विभागीय अधिकारियों ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन प्राप्त किया।

ज्ञापन सौंपने के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रायपुर रोड स्थित बाबा कुटी के पास मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को रोकने के लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए गए, लेकिन प्रदर्शनकारी पुतला दहन करने में सफल रहे।

कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायकUउत्तरीJजांगड़े, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, जिला पंचायत सदस्य विनोद भारद्वाज, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राकेश पटेल, अरुण मालाकार, पुरुषोत्तम साहू, संजय दुबे, शुभम वाजपेयी, घनश्याम मनहर, उमेश केसरवानी, पवन पोलो, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनाथ सिदार, सूरज तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि बिजली दरों में वृद्धि वापस नहीं ली गई और विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest