विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तवीर खिलेश साहू सम्मानित, राज्यपाल रामेन डेका ने किया गौरव सम्मान प्रदान
36garhnewsupdate.com

15/6/2026 सारंगढ़
सारंगढ़। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान एवं मानव सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले होप वेलफेयर फाउंडेशन सारंगढ़ (छत्तीसगढ़) के संस्थापक खिलेश साहू को सम्मानित किया गया।
यह सम्मान रामेन डेका द्वारा लोक भवन में आयोजित गरिमामयी समारोह में प्रदान किया गया। रक्तदान के प्रति जनजागरूकता फैलाने और जरूरतमंदों तक समय पर रक्त उपलब्ध कराने में निभाई गई सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया।
सम्मान प्राप्त करने के बाद खिलेश साहू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी नहीं, बल्कि उन सभी निस्वार्थ रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों, सहयोगियों और समाजसेवियों की है, जो मानव सेवा के इस अभियान में निरंतर योगदान दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
खिलेश साहू ने कहा कि भविष्य में भी वे रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करने और मानवता की सेवा के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने लोगों से नियमित रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि “रक्तदान महादान है, आपका एक छोटा-सा प्रयास किसी का जीवन बचा सकता है।”
सारंगढ़ सहित पूरे क्षेत्र में खिलेश साहू को मिले इस सम्मान पर खुशी का माहौल है तथा सामाजिक संगठनों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई देकर उनके कार्यों की सराहना की है।



