सारंगढ़ में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 14 जून को
36garhnewsupdate.com

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में होगा आयोजन…
सारंगढ़, छत्तीसगढ़। 13 जून 2026
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को अग्रसेन भवन, सारंगढ़ (जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़) में किया जाएगा। शिविर में प्रसिद्ध इंफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी।
डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, बदलती जीवनशैली और प्रदूषण के कारण बांझपन (इन्फर्टिलिटी) की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई दंपति समय रहते उपचार नहीं करवा पाते, जिससे उम्र बढ़ने के साथ उपचार की जटिलताएं भी बढ़ जाती हैं। ऐसे में जागरूकता और समय पर इलाज बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य निःसंतानता को लेकर समाज में जागरूकता बढ़ाना और लोगों को समय रहते उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है। साथ ही समाज में व्याप्त उन भ्रांतियों को दूर करना भी है, जिनमें अक्सर निःसंतानता के लिए केवल महिलाओं को जिम्मेदार माना जाता है। जबकि विभिन्न अध्ययनों के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष कारक भी जिम्मेदार होते हैं।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। अस्पताल रायगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों में निःसंतानता के उपचार हेतु आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों को उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी कारण संस्थान ने प्रदेश में इंफर्टिलिटी उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
डॉ. गोयल ने बताया कि उनका प्रयास है कि सारंगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को उपचार के लिए बड़े महानगरों की ओर पलायन न करना पड़े और उन्हें अपने क्षेत्र में ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि शिविर में निःशुल्क वीर्य जांच (Semen Analysis) एवं निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अतिरिक्त सभी प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।
शिविर में आने वाले इच्छुक दंपति असुविधा से बचने के लिए मोबाइल नंबर 9329142515 एवं 9329915091 पर संपर्क कर अग्रिम पंजीयन करा सकते हैं।




