CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

जनगणना-2027 के प्रथम चरण में उत्कृष्ट कार्य हेतु मास्टर ट्रेनर नंदकिशोर पटेल एवं बरमकेला के कर्मचारी सम्मानित

36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 12 जून 2026

जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों के सम्मान समारोह में नगर पंचायत बरमकेला के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत बरमकेला के चार्ज अधिकारी दीपक विश्वकर्मा के मार्गदर्शन तथा मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड ट्रेनर नंदकिशोर पटेल की मेहनत, समर्पण एवं कुशल प्रशिक्षण का सकारात्मक परिणाम सामने आया। नगरीय क्षेत्र बरमकेला से फील्ड ट्रेनर नंदकिशोर पटेल, पर्यवेक्षक मोहन प्रधान एवं प्रगणक तरुण पटेल को जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह सम्मान कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ पद्मिनी भोई साहू द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में जिलेभर के जनगणना कार्य से जुड़े उत्कृष्ट कर्मचारियों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

नगर पंचायत बरमकेला के कर्मचारियों को मिले इस सम्मान से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं नागरिकों ने सम्मानित अधिकारियों-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण एवं निष्ठा के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest