सारंगढ़ में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श शिविर 14 जून को
36garhnewsupdate.com

अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर रायगढ़ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ का संयुक्त आयोजन…
सारंगढ़, छत्तीसगढ़। 11 जून 2026
अपेक्स सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ तथा चैंबर ऑफ कॉमर्स जिला इकाई सारंगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में निःसंतान दंपतियों के लिए निःशुल्क जांच एवं परामर्श ओपीडी शिविर का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को अग्रसेन भवन, सारंगढ़, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ में किया जाएगा।
शिविर में प्रसिद्ध इनफर्टिलिटी विशेषज्ञ डॉ. रश्मि गोयल निःशुल्क जांच एवं परामर्श प्रदान करेंगी। आयोजन का उद्देश्य निःसंतानता (इन्फर्टिलिटी) के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा समय रहते उचित उपचार के लिए प्रेरित करना है।
डॉ. रश्मि गोयल ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ते तनाव, बदलती जीवनशैली और पर्यावरणीय प्रदूषण के कारण बांझपन की समस्या तेजी से बढ़ रही है। कई दंपति सामाजिक संकोच या जानकारी के अभाव में उपचार शुरू करने में देर कर देते हैं, जिससे उनकी आयु बढ़ने के साथ उपचार की संभावनाएं प्रभावित हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि समाज में आज भी निःसंतानता को लेकर कई भ्रांतियां मौजूद हैं और अक्सर महिलाओं को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया जाता है, जबकि विभिन्न अध्ययनों के अनुसार 50 प्रतिशत से अधिक मामलों में पुरुष कारक भी जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में जागरूकता और सही समय पर जांच अत्यंत आवश्यक है।
अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा पूर्व में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं परामर्श शिविरों का आयोजन किया जाता रहा है। अस्पताल प्रबंधन का प्रयास है कि इन्फर्टिलिटी उपचार से जुड़ी सभी आधुनिक एवं उन्नत तकनीकों की सुविधाएं रायगढ़ में उपलब्ध हों, ताकि मरीजों को बड़े महानगरों का रुख न करना पड़े। इसी दिशा में अस्पताल लगातार कार्य कर रहा है और प्रदेश में इन्फर्टिलिटी उपचार के क्षेत्र में बेहतर सफलता दर हासिल कर चुका है।
डॉ. गोयल ने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सारंगढ़ एवं आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गुणवत्तापूर्ण उपचार स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों की बचत हो सके।

✒️ शिविर में उपलब्ध सुविधाएं…
- निःशुल्क विशेषज्ञ परामर्श
- निःशुल्क वीर्य जांच (Semen Analysis)
- इन्फर्टिलिटी संबंधी मार्गदर्शन
- सभी प्रकार की जांचों पर 25 प्रतिशत विशेष छूट
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि अधिक भीड़ और असुविधा से बचने के लिए इच्छुक दंपति पूर्व पंजीयन करवा सकते हैं।
📱 संपर्क एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर:
📞 9329142515
📞 9329915091
यह शिविर निःसंतानता से जूझ रहे दंपतियों के लिए विशेषज्ञ सलाह एवं आधुनिक उपचार संबंधी जानकारी प्राप्त करने का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित होगा।




