CHHATTISGARHraipur

छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 28 अधिकारियों के तबादले

36garhnewsupdate.com

रायपुर, छत्तीसगढ़। 11 जून 2026

छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्यभर में शिक्षा प्रशासन को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर से जारी आदेश के अनुसार 28 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

जारी आदेश में जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ), प्राचार्यों, विकासखंड शिक्षा अधिकारियों (बीईओ) तथा लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में व्यापक बदलाव किया गया है। कई जिलों में नए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को लोक शिक्षण संचालनालय एवं संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालयों में पदस्थ किया गया है।

✒️ प्रमुख तबादले

  • बी.एल. देवांगन को लोक शिक्षण संचालनालय से स्थानांतरित कर महासमुंद का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
  • हिमांशु भारतीय को रायपुर डीईओ पद से हटाकर प्रभारी उप संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय पद पर पदस्थ किया गया है।
  • एम.जी. सतीश कुमार को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • रामेश्वर जायसवाल को बिलासपुर का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • रविकांत यादव को मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
  • संदीप शर्मा को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • श्यामानंद साहू को रायगढ़ जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
  • मधुलिका तिवारी को धमतरी जिले की प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।
  • अभय जायसवाल को बेमेतरा जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।
  • राजेश कुमार पांडेय की प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए उन्हें बीजापुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।
  • महेंद्र नाथ पांडे को नारायणपुर जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी नियुक्त किया गया है।

✒️ लोक शिक्षण संचालनालय में भी बदलाव

शिक्षा विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय में भी महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। नवीन कुमार यादव, सतीश माहेश्वरी, रमाकांत देवांगन, एस.एस. कोमरे तथा हिमांशु मिश्रा सहित कई अधिकारियों को नवा रायपुर स्थित लोक शिक्षण संचालनालय में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

विशेष रूप से नवीन कुमार यादव को सहायक संचालक के रूप में पदस्थ करते हुए स्कूल शिक्षा मंत्री के निजी स्थापना में संलग्न किया गया है।

✒️ प्रशासनिक व्यवस्था को मिलेगा बल

शिक्षा विभाग का मानना है कि इस व्यापक प्रशासनिक पुनर्संरचना से जिलों में शिक्षा प्रबंधन, शैक्षणिक गतिविधियों की निगरानी तथा विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आएगी। नए अधिकारियों की नियुक्ति से जिला एवं संभाग स्तर पर प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय स्थापित होने की उम्मीद है।

यह आदेश 10 जून 2026 को स्कूल शिक्षा विभाग के अवर सचिव आर.पी. वर्मा द्वारा जारी किया गया है और इसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest