CHHATTISGARHSarngarh

विश्व पर्यावरण दिवस पर सारंगढ़ में हुआ पौधारोपण कार्यक्रम

36garhnewsupdate.com

 

 

सारंगढ़-बिलाईगढ़, 5 जून 2026।

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीएमश्री स्कूल सारंगढ़ परिसर में गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय तथा पूर्व विधायक केराबाई मनहर सहित उपस्थित अतिथियों ने “एक पेड़ मां के नाम” थीम के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में पौधों के संरक्षण और स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संकल्प भी लिया गया।

कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, एसडीएम वर्षा बंसल, शिक्षा शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी जोईंधाराम डहरिया, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सोमा ठाकुर सहित जिला पुलिस प्रशासन के अधिकारी उपस्थित रहे। वहीं पीएमश्री स्कूल के प्राचार्य एल.पी. पटेल, एनसीसी एवं एनएसएस के छात्र-छात्राओं तथा स्कूली बच्चों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संदेश दिया गया। उपस्थित जनों ने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest