सेवानिवृत्ति के बाद प्रांजल विशेष स्कूल पहुंचे जीवन लाल यादव, बच्चों संग बिताए भावुक पल
36garhnewsupdate.com

सारंगढ़, 1 जून 2026। सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के उपरांत जीवन लाल यादव ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए प्रांजल दिव्यांग विशेष स्कूल पहुंचकर बच्चों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने बच्चों के बीच बैठकर स्वल्पाहार किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री यादव ने कहा कि दिव्यांग बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने जनमानस से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग आगे आकर ऐसे बच्चों की खुशियों में सहभागी बनें और उनके जीवन को सुगम बनाने में सहयोग करें।
कार्यक्रम के दौरान संस्था प्रमुख एवं सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हिरा देवी निराला ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें संस्था की गतिविधियों और बच्चों के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर यादव अपने मित्रों के साथ विद्यालय पहुंचे थे, जहां बच्चों और अतिथियों के बीच आत्मीय वातावरण देखने को मिला।


