CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

गौण खनिज राशि वितरण पर ऐतिहासिक निर्णय: जिला पंचायतों को मिलेगी विकास कार्यों में नई मजबूती

36garhnewsupdate.com

सारंगढ़-बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। 29 मई 2026

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गौण खनिजों से प्राप्त रॉयल्टी राशि के वितरण संबंधी आदेश जारी किए जाने पर जिला पंचायत अध्यक्ष संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे ने इसे ऐतिहासिक एवं जनहितकारी निर्णय बताया है।

प्रदेशाध्यक्ष संजय भूषण पाण्डे ने कहा कि यह निर्णय जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के समस्त अध्यक्षों के अथक प्रयास, निरंतर मांग एवं जनहित की भावना का सकारात्मक परिणाम है। लंबे समय से जिला पंचायतों के पास विकास कार्यों हेतु पृथक एवं पर्याप्त निधि उपलब्ध नहीं होने के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों को गति देने में अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।

उन्होंने कहा कि शासन का यह फैसला जिला पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे विकास कार्यों को नई दिशा, नई ऊर्जा तथा आवश्यक वित्तीय मजबूती प्राप्त होगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और जनहित से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी, जिससे आमजन को व्यापक लाभ मिलेगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि यह उपलब्धि प्रदेश के सभी जिला पंचायत अध्यक्षों की एकजुटता, सतत संघर्ष, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं सकारात्मक प्रयासों का प्रतिफल है। सभी अध्यक्षों ने जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इस महत्वपूर्ण मांग को शासन के समक्ष मजबूती से रखा, जिसके परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक निर्णय संभव हो सका।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर प्रदेश के समस्त जिला पंचायत अध्यक्षों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि जनहित एवं विकास के प्रति सभी जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता सदैव प्रेरणादायी रही है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest