CHHATTISGARHसोनाखान

वनांचल वासियों ने विधायक कविता प्राण लहरे का जताया आभार- युधिष्ठिर नायक

36garhnewsupdate.com

सोनाखान, छत्तीसगढ़। 28 मई 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के विश्रामपुर में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा लोकतंत्र की रक्षा, अन्याय के विरोध तथा जनहित के मुद्दों को लेकर आयोजित आमरण अनशन एवं आंदोलन में बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की सक्रिय और प्रभावशाली भागीदारी को लेकर वनांचल क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरे के प्रति आभार व्यक्त किया है।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान के अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक ने कहा कि विधायक कविता प्राण लहरे ने क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जनसमर्थन को पूरी मजबूती और उत्साह के साथ आंदोलन में प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के खिलाफ संघर्ष करती रही है और आगे भी जनहित के मुद्दों पर लड़ाई जारी रखेगी।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन केवल कांग्रेस नेताओं दीपक बैज, बाबा साहब और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र, जनभावनाओं और न्याय की जीत का प्रतीक है। यह संघर्ष छत्तीसगढ़ की जनता की आवाज और अन्याय के विरुद्ध जनशक्ति का परिचायक है।

कार्यक्रम की सफलता पर वनांचल क्षेत्र के अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आमजनों ने विधायक कविता प्राण लहरे का आभार जताया। इनमें प्रमुख रूप से राजमहंत पी.के. धृतलहरे, जान मोहम्मद खान, इतवारी साहू, धरम सिंह रात्रे, गजेंद्र पटेल, राम कुमार, नंद कुमार, मोती राम, सतीश, युगल किशोर, मुरलीधर मिश्रा, सुखलाल निषाद, धनीराम नाग, हेमलाल पटेल, संपत ठाकुर, जवाहर पटेल, दयादास महंत, महावीर गोंड, भागवत पुरैना, दिनेश कुमार, हृषिकेश, सालिक राम, जिब्रधन, संत राम, संजय, मोहित, पांडेवा राम, वीरेन्द्र कुमार, भूपेश, गोपी, अनिल, लौरिक, तुषार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं आमजन शामिल रहे।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest