CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

डीजल विक्रय में अनियमितता पर आइओसीएल पेट्रोल पंप सील

36garhnewsupdate.com

सारंगढ़/बिलाईगढ़, छत्तीसगढ़। 26 मई 2026

जिला प्रशासन ने डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई करते हुए बरमकेला क्षेत्र स्थित यश देव किसान सेवा केंद्र डबरा आइओसीएल पेट्रोल पंप को आगामी आदेश तक सील कर दिया है।

यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोय साहू के निर्देश पर तहसीलदार बरमकेला, सहायक खाद्य अधिकारी एवं नापतौल निरीक्षक की संयुक्त टीम द्वारा की गई। जांच के दौरान डीजल विक्रय में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पेट्रोल पंप के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा और पेट्रोलियम पदार्थों के विक्रय में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिले में लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों में हड़कंप की स्थिति है।

Sanjay Mishra

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest