CHHATTISGARHSarngarh

कृषि विभाग की बड़ी कार्रवाई : नियम उल्लंघन पर 6 खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित



36garhnewsupdate.comसारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 मई 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश पर जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त खाद, बीज एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा सहकारी एवं निजी विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर 6 निजी खाद दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।

उप संचालक कृषि आशुतोष श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उर्वरक निरीक्षक दल ने जिले के विभिन्न विकासखंडों में खाद एवं कृषि सामग्री विक्रय केंद्रों की जांच की। जांच में अनियमितता पाए जाने पर मेसर्स दिलीप ट्रेडर्स हरदी, साहू कृषि केन्द्र मल्दा ‘अ’, मेसर्स धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, मेसर्स पुष्पराज केशरवानी भटगांव, मेसर्स आनंद ट्रेडर्स एवं कृषि केन्द्र सरसींवा तथा मेसर्स साहू खाद भण्डार पवनी के अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) निलंबित कर दिए गए।

निरीक्षण दल में जयप्रकाश गुप्ता उर्वरक निरीक्षक, मायाशंकर जोल्हे, प्रकाश कुमार थवाईत (बीटीएम) एवं वाहन चालक जुगेश्वर पटेल शामिल रहे। टीम द्वारा विकासखंड बिलाईगढ़ अंतर्गत आनंद ट्रेडर्स सरसींवा, प्रकाश ट्रेडर्स पेण्ड्रावन, धनलक्ष्मी ट्रेडर्स जोरापाली, प्रमोद कृषि केन्द्र, राहुल हार्डवेयर भटगांव, पुष्पराज केशरवानी भटगांव एवं मेलाराम कृषि केन्द्र दुमुहानी सहित कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।

इसके अलावा विकासखंड सारंगढ़ में सेवा सहकारी समिति कोसीर, साहू कृषि केन्द्र मल्दा ‘अ’, गीता ट्रेडर्स अण्डोला, चन्द्रा कृषि केन्द्र जशपुर तथा दिलीप ट्रेडर्स हरदी का भी औचक निरीक्षण किया गया।

कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और गुणवत्ता मानकों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं पर आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest