CHHATTISGARHSarngarh

जनदर्शन में दिव्यांग हितग्राहियों को मिली बड़ी राहत, कलेक्टर ने सौंपे ट्राईसाइकिल और व्हीलचेयर



36garhnewsupdate.comसारंगढ़-बिलाईगढ़, 26 मई 2026। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आमजनों की समस्याएं, मांग एवं शिकायतें गंभीरता से सुनीं तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए।

जनदर्शन में सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र से पेयजल समस्या एवं गंदा पानी आपूर्ति की शिकायतें प्रमुख रूप से सामने आईं। इसके अलावा बिजली समस्या, प्रधानमंत्री आवास योजना की मांग, ग्राम पंचायतों से संबंधित शिकायतों सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर नागरिकों ने आवेदन प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम चुरेला निवासी 80 प्रतिशत दिव्यांग अरुण कुमार भारती ने आवागमन में हो रही कठिनाइयों को बताते हुए ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने का आवेदन दिया। मामले को संवेदनशीलता से लेते हुए कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग को तत्काल परीक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। परीक्षण उपरांत अरुण कुमार भारती को कलेक्टर के हाथों ट्राईसाइकिल प्रदान की गई।

इसी प्रकार जाटियापाली निवासी 75 प्रतिशत दिव्यांग चक्रधर गुप्ता द्वारा व्हीलचेयर की मांग संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया था। कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग द्वारा उन्हें व्हीलचेयर उपलब्ध कराई गई।

सहायता सामग्री प्राप्त होने पर दोनों हितग्राहियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest