CHHATTISGARHraipurSarngarh

समाज की सशक्त प्रहरी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत सामाजिक कार्यकर्ता हिरा देवी निराला …

36garhnewsupdate.com

 

वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण लहरे

सारंगढ़ /रायपुर । धार्मिक सांस्कृतिक मान्यताओं के आधार पर समाज में प्रथम पूज्य के रूप में श्रीगणेश जी को पूजे जाते हैं ।परिवार और समाज में अग्रणीय सबसे जिसका ऊंचा दर्जा होती है वह माँ की होती है । माँ शब्द संसार की वो सबसे बड़ी शब्द होती है जो जीवन का पालनहार होती है माँ की तपस्या को शब्दों से बयां कर पाना संभव नहीं है माँ वह भाषा है जिसे छोटा बच्चा दूध पीते हुए आंचल में छुपाकर बड़ा होता है और अपना जीवन उसके मातृ छाया में पनपता है। माँ वह अबुझ पहली है जो जीवन को संवारती है स्वच्छ समाज गढ़ती है । माँ सृजन की पाठशाला है वह खुद तपकर -त्याग और समर्पण से समाज को गढ़ती है।

शिक्षाविद् सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला की जीवन कशमकश भरी राहों से गुजरते हुए समाज को नई सीख देती है जो समाज के लिए एक बड़ा उदाहरण है । हीरा देवी बचपन से ही होनहार विद्यार्थी रही समाज के प्रति उसका लगाव रहा ।

आज उन्हें समाज की सशक्त प्रहरी एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत के रूप लोग अब जानने लगे हैं उन्होंने अपने सामाजिक कार्यों से सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिला का नाम गौरवान्वित कर समाज को नई संदेश दे रहे हैं । उनका जन्म 15जून 1969को हुआ वे सामाजिक विज्ञान में

एम ए हैं। सारंगढ़ जिला मुख्यालय में प्रांजल विशेष स्कूल दिव्यांगजन स्कूल संचालित करते हैं ।इस स्कूल की स्थापना 2006में हुई पिछले 19 वर्षों से ऐसे बच्चों की सेवा कर रहे हैं जो समाज से सीधा सीधा टूटे हुए होते हैं जो सुन नहीं सकते बोल नहीं सकते और देख नहीं सकते उनके बीच रहकर उनकी सेवा के साथ साथ पढ़ना लिखना और उन्हें समाज के मुख्य धारा से जोड़ना चुनौती भरा कार्य है ऐसे बच्चों के परिवार भी उनसे दूरी रखते हैं ऐसे बच्चों की देख भाल माता पिता की तरह करना गागर में सागर भरने जैसा कार्य है दिव्यांग बच्चों गढ़ना चुनौती भरा है।

उनकी इस सामाजिक कार्य एवं सेवा भाव को लेकर उन्हें रायपुर की अग्रणीय सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच के द्वारा छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड 2025 से सम्मानित किया गया ।

वे कई मंचों से सम्मानित हुई हैं। अपने जीवन के ज्यादा समय सामाजिक कार्यों में गुजरते हैं । उनकी यह कार्य समाज के लिए प्रेरणा योग्य है । उनकी कार्य अखबारों के पन्नो से भले ही दूर हैं पर उनके कार्य सराहनीय हैं । जो समाज को नई राह दिखा रही हैं ।

छत्तीसगढ़ महिला गौरव अवार्ड से

सम्मानित किया गया जिसमें सारंगढ़ -बिलाईगढ़ जिला से सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती हीरा देवी निराला का भी एक नाम था । अपने उत्कृष्ट कार्यों से सम्मानित होती रही हैं । वर्ष 2025 में कई सम्मान से सम्मानित हुई हैं इसके पूर्व भी वे नारी सशक्तिकरण के लिए सम्मानित हुई है ।

दिव्यांगजन विशेष स्कूल की संरक्षक के साथ साथ वृद्ध सदन की भी जिम्मेदारी है। वही विशेष स्कूल में 40 बच्चों की वह माँ है उनके साथ रहकर उन्हें उनकी जीवन गढ़ रहे हैं । सारंगढ़ – बिलाईगढ़ जिले में प्रांजल विशेष स्कूल का एक अलग पहचान है जहां लोगों की विश्वास जुड़ी है । वहां संचालिका नहीं एक माँ रहती है जो समाज को नई दिशा दे रही हैं । सामाजिक कार्यकर्ता हीरा देवी निराला अपनी कार्यों से पहचानी जाती है जो समाज के लिए एक मिशाल से कम नहीं है ।

वे अब तक कई मंचों से सम्मानित हुई है हाल ही में डॉ भीमराव अंबेडकर विरासत सम्मान 2026 से सम्मानित हुई है इसके पूर्व डॉ ए पी जे अब्दुल कलाम राष्ट्रीयता उत्कृष्ट समान यही नहीं वे मिनीमाता जयंती पर नारी सशक्तिकरण सम्मान, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला गौरव सम्मान 2026, नई पीढ़ी की आवाज, तुलसी साहित्य अकादमी विभिन्न मंचों से सम्मानित हुई हैं । वे समाज के लिए एक प्रहरी के रूप में जानी जाती हैं । उनके समाजिक कार्यों के लिए वे पहचानी जाती हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest