CHHATTISGARHSarngarh

पंचायत सचिव सुदर्शन हिरवानी निलंबित 

36garhnewsupdate.com

 

 

सारंगढ़ । श्रीमती पदमिनी भोई साहू कलेक्टर जिला सारंगढ बिलाईगढ़ एवं श्री इन्द्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ द्वारा ग्राम पंचायत परसापाली कें धरती आबा के लिए आयोजित शिविर में उपस्थिति के दौरान ग्रापं परसापाली के सरपंच एवं पंचों के द्वारा सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव ग्राम पंचायत परसापाली जनपद पंचायत बिलाईगढ़ के विरूध्द ग्राम पंचायत में नियमित उपस्थित नही होने, आम नागरिकों के आवेदन पत्र लेने हेतु ग्राम पंचायत में नही आने, जन्म-मृत्यु पंजीयन नही करने एवं शासकीय कार्य में लापरवाही बरतने के संबंध में गंभीर शिकायत प्रस्तुत किया गया। जिस पर कलेक्टर महोदया द्वारा त्वरित रूप से शिकायत को गंभीरता से लेते हुए श्री सुदर्शन हिरवानी ग्राम पंचायत सचिव परसापाली को निलंबित करने के निर्देश मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत को दिया गया। जिस पर श्री इन्द्रजीत बर्मन मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सारंगढ़ – बिलाईगढ़ द्वारा श्री सुदर्शन हिरवानी को उक्त कृत्य के कारण उन्हे तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए श्री हिरवानी का मुख्यालय कार्यालय जनपद पंचायत बिलाईगढ़ निर्धारित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest