जनजातीय समूहों को उनके संस्कृति से जोड़कर उनका विकास करेगी हमारी सरकार – संजय पांडे
36garhnewsupdate.com

सारंगढ-जनजातिय गरिमा उत्सव का आयोजन बिलासपुर रोड स्थित साहू धर्मशाला में बहुत गरिमा पूर्ण माहौल में आयोजित हुआ।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू विशिष्ट अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष ज्योति पटेल वरिष्ठ भाजपा नेता भुवन मिश्रा सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव और अन्य जनप्रतिनिधि गण मौजूद रहे।साथ ही पूरा जनजातीय समूह जिसमे शिल्पकला डोकरा झारा शिल्प डोकरा आर्ट शिल्प इत्यादि सभी जनजातीय शिल्पों की प्रदर्शनी इस उत्सव में लगाई गई थी। जिला कलेक्टर पद्ममिनी भोई साहू ने अपने संबोधन में कहा कि हम जनजातीय समूहों के द्वारा बनाए हुए शिल्प कला को राष्ट्रीय स्तर पर मंच देने का प्रयास करेंगे।वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि कि केन्द्र में हमारे यशस्वी नेता नरेंद्र मोदी की सरकार और राज्य में काबिज हमारे लोकप्रिय नेता विष्णु देव साय की सरकार जनजातीय समूहों को उनके संस्कृति से जोड़कर उनका विकास करना चाहती है ताकि वे उनके मूल संस्कारों से ना कटे और साथ ही उनके रोजगार ब्यवसाय उनकी अपनी कार्य शैली से ही उत्पन्न हो और हमारे जनजातीय समूहों के बंधु बेहतर जीवन यापन कर सके इसकी योजनाएं सरकार द्वारा बनाई जा रही है। जनजातीय गरिमा उत्सव में उपस्थित समस्त जनजातीय बंधुओं को कार्यक्रम में शामिल होने पर जिला प्रशासन ने आभार भी ब्यक्त किया।


