CHHATTISGARHSarngarh

जिला में तारुण्य वार्ता कार्यक्रम का आगाज

 

सारंगढ़ । यूनिसेफ व भारत स्काउट्स, गाइड्स छग के संयुक्त तत्वावधान में मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन के अंतर्गत तारुण्य वार्ता अभियान राज्य मुख्य आयुक्त इन्द्रजीत सिंह खालसा एवं राज्य सचिव बृजेश बाजपेई के मार्ग दर्शन में एवं राज्य प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट पूनम साहू राज्य प्रशिक्षण आयुक्त गाइड श्रीमती सरिता पाण्डेय राज्य संगठन आयुक्त द्वय अमित क्षत्रिय व जलवती साहू के निर्देशानुसार दो दिवसीय मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण कार्यक्रम को जिला के सभी लीडर का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। सभी लीडर अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक बच्चों को जान कारी साझा कर लाभान्वित कर सकें।

जिला सारंगढ़ में स्काउटर व गाइडर द्वारा इस कार्यक्रम को और गति देने हेतु कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू मेम से मुलाकात कर उन्हें कार्यक्रम की जान कारी दी गई एवं जिला में हो रहे गतिविधियों की जानकारी प्रदान की गई । कलेक्टर साहू जी ने बताया कि – यह कार्यक्रम किशोर किशोरियों को ही नहीं वरन संपूर्ण समाज को एक नयी सोच एवं नए वातावरण में विकास करने का सुअवसर प्राप्त कराएगा । इससे जन जागरूकता को बढ़ावा मिलेगा । यूनिसेफ एवं स्काउट्स, गाइड्स के द्वारा शुरू की गई इस पहल की सराहना की यह बताया कि- समाज में सकारात्मक परिवर्तन को एक नयी दिशा मिलेगी । कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों एवं महिलाओं के बीच मासिक धर्म स्वच्छता को लेकर जागरूकता बढ़ाना सामाजिक संकोच को दूर करना तथा सुरक्षित व सम्मान जनक माहवारी प्रबंधन के प्रति सकारात्मक संवाद स्थापित करना है।

पुलिस उप अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय ने कहा कि – मासिक धर्म एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिस पर चुप्पी नहीं बल्कि खुलकर संवाद और जागरूकता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि – प्रत्येक बेटी को सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक माहवारी प्रबंधन का अधिकार मिलना चाहिए। डॉ पुष्पेंद्र वैष्णव ने भी अपनी बात रखी ।

इस अवसर पर जिले से जिला संयुक्त सचिव श्रीमती गुणवती साहू जिला संगठन आयुक्त ( गाइड ) धात्री नायक, जिला प्रशिक्षण आयुक्त ( गाइड ) मीना जांगड़े एवं श्रीमती सतरूपा बसंत,भगवान बसंत, लहरें आदि ने अपनी उपस्थिति देकर इस महत्व पूर्ण कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest