CHHATTISGARHSarngarh

टीकाराम खटकर की टीम ने 200 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा

36garhnewsupdate.com

 

 

सारंगढ़ । जिले में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। वरिष्ठ अधिकारियों के कुशल निर्देश में चौकी कनकबीरा प्रभारी टीकाराम खटकर ने अपनी टीम के साथ एक ऐसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसकी चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। उनकी त्वरित कार्रवाई और सूझबूझ से क्षेत्र के अवैध शराब कारोबारियों के हौसले पस्त हो गए हैं। सटीक मुखबिर तंत्र और त्वरित एक्शन मिली जानकारी के अनुसार, चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर को सटीक सूचना मिली कि कनकबीरा धान उपार्जन मंडी के सामने, जंगल किनारे बनी एक झोपड़ी और बाड़ी में बड़े पैमाने पर अवैध कच्ची महुआ शराब बनाई और बेची जा रही है। सूचना मिलते ही बिना एक पल गंवाए चौकी प्रभारी ने अपनी टीम और गवाहों के साथ मौके पर घेराबंदी कर रेड मार दी।

200 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार पुलिस की इस अचानक दबिश से मौके पर अफरा – तफरी मच गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सुंदरलाल मैत्री उर्फ गोलू (31 वर्ष), निवासी कनकबीरा बस्तीपारा को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अवैध शराब का धंधा कबूल किया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4 नीले ड्रमों में भरी करीब 200 लीटर कच्ची महुआ शराब (कीमत लगभग 40 हजार रुपये) बरामद की।

शराब बनाने के उपकरण, 5 बड़े ड्रम, गुड़, शक्कर, महुआ से तैयार पास, प्लास्टिक बाल्टी व इलेक्ट्रिक क्वाइल लगे सिल्वर गंज सहित 15 हजार रुपये का सामान जब्त किया। मौके पर मौजूद शराब बनाने की कच्ची सामग्री और पास को पुलिस ने तुरंत नष्ट कर दिया।

कनकबीरा पुलिस ने आरोपी सुंदर लाल मैत्री को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 236/26, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस शानदार व बड़ी कामयाबी के बाद चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर की सक्रियता, कर्तव्यनिष्ठा और कड़ी निगरानी की आम जनता जम कर तारीफ कर रही है। इस सफल कार्यवाही में उनके साथ प्रधान आरक्षक हीराधर नाग, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंजबिहारी निराला पोशेंद्र कुर्रे और बिहारी लाल साहू की भूमिका भी बेहद सराहनीय और मुस्तैद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest