CHHATTISGARHRajnandgaonरायपुर

छत्तीसगढ़ के अवि मानिकपुरी का भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में चयन, जापान में दिखाएंगे दम

36garhnewsupdate.com

रायपुर, 21 मई 2026।

छत्तीसगढ़ के उभरते हॉकी खिलाड़ी अवि मानिकपुरी का चयन भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में हुआ है। वे आगामी अंडर-18 एशिया कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 29 मई से 6 जून 2026 तक जापान के काकामिगहारा शहर में आयोजित होगी।

अवि वर्तमान में भोपाल स्थित एनसीओई (नेशनल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। उनका चयन 15 से 20 मई तक भोपाल में आयोजित इंडिया-ऑस्ट्रेलिया सीरीज में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।

छत्तीसगढ़ हॉकी के अध्यक्ष श्री फिरोज अंसारी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) द्वारा इस नए प्रारूप की शुरुआत की गई है। इससे पहले एशिया कप केवल जूनियर एवं सीनियर वर्ग में आयोजित होता था, लेकिन अब अंडर-18 खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय मंच देने की पहल की गई है। उन्होंने कहा कि इस पहल से युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव हासिल करने का बेहतर अवसर मिलेगा।

उन्होंने बताया कि अवि मानिकपुरी पिछले चार वर्षों से छत्तीसगढ़ हॉकी की ओर से सब-जूनियर एवं जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में लगातार प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। वर्तमान में वे ओलंपियन समीर दाद के मार्गदर्शन में भोपाल एनसीओई में प्रशिक्षण ले रहे हैं।

छत्तीसगढ़ हॉकी के महासचिव श्री मनीष श्रीवास्तव ने इसे पूरे प्रदेश के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि बिलासपुर निवासी अवि ने अपने खेल करियर की शुरुआत बिलासपुर पुलिस हॉकी ग्राउंड से की, जहां उन्होंने हॉकी की बारीकियां सीखीं। इसके बाद उनका चयन खेलो इंडिया सेंटर बहतराई, बिलासपुर में हुआ। अपनी मेहनत और लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर अवि ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई है।

36garhnewsupdate.com

अवि मानिकपुरी के भारतीय टीम में चयन पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री श्री अरुण साव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, सांसद श्री संतोष पांडे, विधायक श्री सुशांत शुक्ला, खेल एवं युवा कल्याण विभाग की संचालक श्रीमती तनुजा सलामे, महापौर श्री मधुसूदन यादव सहित छत्तीसगढ़ हॉकी संघ के पदाधिकारियों, खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य एवं शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

36garhnewsupdate.com

राजनांदगांव छत्तीसगढ़

Sanjay2

Sub editor Mo.-9981295921

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest