CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

पेट्रोल/डीजल की आपूर्ति बनाये रखने एवं कालाबाजारी पर रोक हेतु जांच दल गठन

 

कलेक्टर जिला- सारंगढ़-बिलाईगढ़ श्रीमती पदमिनी भोई साहू के निर्देशानुसार इस जिले के समस्त पेट्रोल पम्प में किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो, किसी प्रकार की अनियमितता न हो तथा सभी उपभोक्ताओं को समय पर पेट्रोल/डीजल की व्यवस्था हो एवं जरिकेन, डिब्बा, बॉटल या अन्य पात्र में प्रदाय न किया जाये। इस निर्देश का कड़ाई से पालन किया जाये। पेट्रोल पम्प में किसी प्रकार की अनियमितता या विवाद होने पर जिसके निराकरण के लिए इस जिले के प्रत्येक तहसील के तहसीलदारों की अध्यक्षता में राजस्व विभाग एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों का संयुक्त जांच दल नियुक्त किया गया है। जांचकर्ता अधिकारी समय-समय पर आकस्मिक जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगें एवं विवाद का निराकरण भी किये जाने का निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest