CHHATTISGARHSarngarh

“मोदी की अपील का असर : जिपं अध्यक्ष संजय पांडे ई-रिक्शा से पहुंचे कार्यालय, दिया ईंधन बचत का संदेश”

 

36garhnewsupdate.com सारंगढ़। ईंधन की वैश्विक संकट के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपील का असर सारंगढ़ में भी दिखने लगा है । जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईंधन बचाओ अभियान की अपील से प्रेरित होकर ई रिक्शा से नियमित कामकाज हेतु जिपं के अपने कार्यालय पहुंचकर लोगों को सकारात्मक संदेश दिये है। जिपंध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने वर्तमान समय में बढ़ते ईंधन की वैश्विक संकट को देखते हुए सभी नागरिकों, अधिकारियों, कर्मचारियों से ईंधन की बचत करने हेतु उचित साधनों के उपयोग करने आग्रह किया है। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण ने अपने अपील में कहा कि – ई रिक्शा जैसे वैकल्पिक साधन न केवल पर्यावरण प्रदूषण कम करते हैं अपितु आम जनों के किफायती और सुविधाजनक है।जिपं अध्यक्ष संजय पाण्डेय के इस सार्थक और सम सामयिक और सराहनीय पहल का लोगो ने अच्छा और अनुकरणीय कदम बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest