कांकेर में पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान : कलेक्टर

36garhnewsupdate.comउत्तर बस्तर कांकेर, 15 मई 2026।जिले में पेट्रोल एवं डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने नागरिकों से संयम बनाए रखने और किसी भी प्रकार के भ्रम में न आने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले में ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य रूप से संचालित हो रही है।
कलेक्टर ने बताया कि वैश्विक स्तर पर ईंधन संकट की खबरों के चलते कुछ स्थानों पर अनावश्यक भीड़ और अतिरिक्त भंडारण की स्थिति देखी जा रही है, जिससे कृत्रिम दबाव उत्पन्न हो रहा है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल एवं डीजल की खरीदी करें।
जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
जिला खाद्य शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार कांकेर जिले में प्रतिदिन लगभग 150 किलोलीटर पेट्रोल एवं 260 किलोलीटर डीजल की खपत होती है। वर्तमान में जिले में 3260 किलोलीटर पेट्रोल तथा 3250 किलोलीटर डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। साथ ही ऑयल कंपनियों द्वारा नियमित आपूर्ति भी जारी है।
निगरानी एवं कार्रवाई के निर्देश
जिला प्रशासन द्वारा सभी पेट्रोल पंपों की सतत निगरानी की जा रही है। जिला खाद्य अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यदि कोई व्यक्ति अनावश्यक भंडारण, कालाबाजारी या जमाखोरी करता पाया जाता है तो उसके विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांतिपूर्ण एवं जिम्मेदार व्यव
हार बनाए रखें।


