CHHATTISGARHSarngarh

नव पदस्थ कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू का कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने किया अभिनंदन

 

36gadrnewsupdet सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की नव पदस्थ कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के पदभार ग्रहण करने पर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात कर उनका अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने जिले के समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों की ओर से कलेक्टर महोदया को पुष्पगुच्छ भेंट कर बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा जिले में उनके नेतृत्व में बेहतर प्रशासनिक कार्यों की अपेक्षा व्यक्त की।

फेडरेशन के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के जिले में पदस्थापना पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन में प्रशासन एवं कर्मचारी वर्ग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।

इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में लैलून कुमार भारद्वाज, प्रदेश संयुक्त सचिव छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन एवं प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, फकीरा यादव जिला संयोजक फेडरेशन एवं जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, सुभाष चंद्र पटेल उप प्रांताध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ, विमल अजगल्ले जिलाध्यक्ष छत्तीसगढ़ क्रांतिकारी शिक्षक संघ एवं तहसील संयोजक फेडरेशन, अनिल चौहान जिलाध्यक्ष चतुर्थ कर्मचारी संघ, दीपेश जायसवाल ब्लॉक संयोजक फेडरेशन, महेंद्र चौहान तथा रामकुमार चौहान कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest