शंकरा गोत्रिय परिवार सम्मेलन संपन्न*

बलौदाबाजार सोनाखान36gadrnewsupdetअखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान क्षेत्र के अंतर्गत शंकरा गोत्रिय परिवार सम्मेलन ग्राम डुमरपाली में विगत दिवस 10/05/2026 को संपन्न हुआ, इस कार्यक्रम में देवानंद नायक अध्यक्ष अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान, युधिष्ठिर नायक युवा अध्यक्ष देवरी सोनाखान शामिल रहे
शंकरा गोत्रिय परिवार सम्मेलन प्रति वर्ष एक बार आयोजित की जाती हे, जहां परिवार के सुख दुख के संबंध में चर्चा की जाती है, यहां पुरुषों के साथ महिलाएं भी बढ़ चढ़ के हिस्सा लेती है, जहां सबका विचार, परामर्श, सलाह, लेकर परिवार को संगठित रखने के लिए विचार विमर्श किया जाता हैं
उक्त कार्यक्रम की शुरूआत ईस्ट देव भगवान श्री कृष्ण जी के पूजा अर्चना कर किया गया, उसके पश्चात समस्त परिवार जन द्वारा, अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान अध्यक्ष देवानंद नायक का साल श्रीफल से स्वागत किया, एक एक गांव के परिवार जन द्वारा अपनी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई गई, सबका नाम अंकित किया गया, अनुपस्थित लोगों से फ़ोन से चर्चा कर कारण जाना गया, इस सम्मेलन में मुख्य रूप से ग्राम डुमरपाली, देवरूम, चांदन, पकरीद, बाघमाड़ा, करमेल, कसीहाबहारा, देवताराई, बिटकुली, लक्ष्मीपुर, मुगल भांटा आदि ग्रामों के सैकड़ों परिवार जन शामिल रहे, इस परिवार सम्मेलन कार्यक्रम का संचालन युधिष्ठिर नायक देवरूम ने किया


