CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

वृद्धाश्रम में काजल भगत का जन्मदिन मनाया गया: वक्ता मंच के माध्यम से सराहनीय पहल 

 

36gadrnewsupdetरायपुर l राजधानी के सुंदर नगर स्थित प्रशामक देख रेख गृह (वृद्धाश्रम) में कल शाम सुश्री काजल भगत का जन्मदिन धूमधाम से उत्सवित किया गया l प्रदेश की अग्रणी सामाजिक व साहित्यिक संस्था वक्ता मंच द्वारा जारी समाज सापेक्ष कार्यों के क्रम में कल सुश्री काजल भगत के परिजन वक्ता मंच के कार्यकर्ताओं के साथ वृद्धाश्रम पहुंचे l वहां केक काटकर, फल एवं मिठाईयां बांटकर जोर -शोर से प्रशामक गृह के रहवासियों के मध्य जन्मदिन मनाया गया l इस अवसर पर उपस्थित प्रबुद्धजनों ने अगले कुछ घंटे -हंसी खुशी के माहौल में इस परिसर में व्यतीत किए तथा संपूर्ण परिसर को पारिवारिक वातावरण प्रदान किया l भगत परिवार द्वारा प्रशामक गृह के रहवासियों हेतु रात्रि भोज का प्रबंध भी किया गया l आज का कार्यक्रम वक्ता मंच के संयोजक शुभम साहू के संयोजन में संपन्न हुआ l इस अवसर पर श्री जयशंकर भगत (वरिष्ठ अधीक्षक जी एस टी), श्रीमती कला भगत (उप निदेशक स्कूली शिक्षा विभाग, छत्तीसगढ़ शासन), डॉ रूपेंद्र कवि (उप सचिव, लोक भवन) श्री एम राजीव (संस्थापक युवा संस्था), श्रीमती सोनिका कवि, श्री विशाल मिश्रा, श्रीमती ज्योति शुक्ला, श्री खेमेश्वर पुरी गोस्वामी,श्रीमती रुनाली चक्रवर्ती, श्री दुष्यंत साहू, डॉ उदयभान सिंग चौहान सहित अनेक प्रबुद्धजन उपस्थित थे l वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने जानकारी दी है कि ऐसे आयोजनों से प्रेरित होकर अब बड़ी संख्या में लोग सेवा भावना के साथ त्यौहारों व अपने जीवन के विशेष दिनों को उत्सवित करने वक्ता मंच के इस अभियान के साथ जुड़ते जा रहे है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest