CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH
वार्ड क्रमांक 9 में चला स्वच्छता अभियान

36gadrnewsupdet सारंगढ़। नपा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 9 में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान में नगर पालिका के सफाई दरोगा की उपस्थिति में वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक सफाई कार्य किया गया ।
कार्यक्रम के दौरान नालियों की सफाई, कचरा संग्रहण एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ – सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। सफाई कर्मचारियों ने पूरे वार्ड में सक्रिय रूप से कार्य करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर सीएमओ ज्ञान पुंज ने नागरिकों से अपील की कि – वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें व कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, ताकि – नगर को साफ और सुंदर बनाए रखा जा सके।


