देवरी सोनाखान में अघरिया समाज की सामाजिक बैठक संपन्न – युधिष्ठिर नायक
Aghariya Samaj Social Meeting Held in Deori Sonakhan – Yudhishthir Nayak

36gadhnewasupadet महासमुंद अखिल भारतीय अघरिया समाज केंद्रीय समिति के प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती ऊषा अमर सिंह पटेल जी के निर्देशन में, प्रति वर्ष की जाने वाली बाल सभा, देवरी सोनाखान क्षेत्र के ग्राम चेचरापाली बया में 12/4/26 दिन रविवार को, महासमुंद अंचल प्रभारी शंकर लाल कौशिक जी के उपस्थिति में सैकड़ों सामाजिक बंधुओ के बीच सम्पन्न हुआ,
अखिल भारतीय अघरिया समाज देवरी सोनाखान के बंधुओं द्वारा आयोजित इस बाल सभा में, समस्त सामाजिक बंधुओ को आय व्यय की जानकारी दी गई, समाज को प्राप्त आवेदनों के निराकरण संबंध में सार्थक पहल किया गया, सामाजिक भवन के निर्माण, आहता निर्माण, नवीन भवन निर्माण, चांदन के नवीन सामाजिक भवन का उद्घाटन, सोनाखान के जमीन, कसडोल के जमीन, आदि कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर गहन चर्चा परिचर्चा कर समाधान की पहल करते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए और प्रस्ताव पारित किए जिसमें प्रत्येक परिवार से हंडी शुल्क 100/- प्रति वर्ष लिया जाएगा, शादी शुल्क 500/- रुपए 1/1/26 से लिया जाएगा, प्री वेडिंग पूर्ण रूप से बंद होगा जो करेगा उससे 11000/- रु अर्थ दंड लिया जावेगा, देवरी सोनाखान क्षेत्र में जूता चोरी को पूर्ण रूप से बंद करने का निर्णय लिया गया है,
बाल सभा में सामाजिक बंधुओ ने केबिनेट मंत्री ओ पी चौधरी, पूर्व मंत्री उमेश पटेल, सांसद रूप कुमारी चौधरी, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, पूर्व विधायक जवाहर नायक, महिला शक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष ऊषा पटेल आदि समाज के गौरव को याद किया, साथ ही साथ पूर्व मंत्री स्व नंद कुमार पटेल, पूर्व मंत्री शक्राजीत नायक, पूर्व मंत्री स्व मोहन लाल चौधरी जी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये,
इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से सभापति लक्ष्मी लाल नायक, महासमुंद अंचल प्रभारी शंकर लाल कौशिक, समन्वयक पुनीत राम नायक, क्षेत्रीय अध्यक्ष देवानंद नायक, युवा अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, मुनेंद्र पटेल, भगत नायक, गोप लाल पटेल, उत्तम नायक, नल कुमार पटेल, बोधी राम चौधरी, नानकेश्वर पटेल, विष्णु पटेल, खीर प्रसाद चौधरी, धजा लाल पटेल, काशीराम पटेल, युवराज पटेल, हेमलाल पटेल, गिरधारी लाल, संतोष पटेल, नानकेश्वर पटेल, नूरपति नायक, लोकनाथ नायक, भोपाल सिंह पटेल, प्रेमशिला नायक, जंबू वती चौधरी, भूपेन्द्र नायक, कृष्णचंद पटेल, दुर्गा प्रसाद नायक, मोहित चौधरी, नरेंद्र नायक, रामलाल नायक प्रीतम लाल नायक, इंद्रमणि नायक, धनुर्धर पटेल, विजय पटेल, दयाराम पटेल, देवानंद पटेल, लेख राम नायक, गणपत पटेल, तिलक नायक, टीकम नायक, अभिषेक नायक, आदि सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता, आमजन, माता बहन शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किये
इस कार्यक्रम का शुरूआत ईस्ट देव श्री कृष्ण भगवान की पूजा अर्चना के साथ किया गया, संपूर्ण संचालन युधिष्ठिर नायक युवा अध्यक्ष देवरी सोनाखान ने की एवं आय व्यय की जानकारी सचिव खीर प्रसाद चौधरी ने समाज को दी है, समस्त सामाजिक बंधुओ को चेचरापाली बया के सजातीय बंधुओ ने निःशुल्क भोजन प्रसाद कराया है जिसके लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष देवानंद नायक ने उनकी भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया,


