भाजपा की दूसरी नाम भारत के जनता को परेशान करना,,, युधिष्ठिर नायक*

36गढ़ न्यूज अपडेट ,,,
भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ में जब से बनी परेशानी ही परेशानी हो रही हैं, खास करके ग्रामीण वनांचल में, दिन दो गुनी रात चौगुनी परेशानी बढ गई है, और कई प्रकार से समस्या की अंबार लग गई है,
किसान मजदूर भाइयों को जमीन रकबा संशोधन की परेशानी हुई, धान की खेती करते हैं, तो खाद बीज की परेशानी हुई, भाजपा के बड़े दाम में खाद लेकर खेती किए तो, बेचने के समय टोकन की परेशानी हुई, आधा धान बिका आधा नहीं बिका वहां परेशानी हुई, फिर बैंक में पैसा लेने की परेशानी हुई, पैसे लेकर रात में घर गए तो ऊबड़ खाबढ़ रास्ते की परेशानी हुई, बिजली बिल की न दारू की बिक्री जोरो पर है, जिससे कई प्रकार की परेशानी हो रही है, और अब दो वक्त की रोटी में परेशानी होने लगी है, गैस स्लेंडर के लिए एक माह पूर्व पंजीयन कराना पड़ रहा है, ये परेशानी नहीं तो क्या है, सोने चांदी का दाम तो आसमान छू रहा है, डीजल पेट्रोल के दाम घटने के बजाय एक रुपए बढ़ गए है,
साथियों जरा सोचो, क्या ये अच्छे दिन है, क्या काला धन वापस लाने से ये होता है, क्या भाजपाइयो के कथनी व करनी में अंतर होता है, इन सब पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, युधिष्ठिर नायक अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सोनाखान ने कड़ी शब्दों में निदा की है और आम जन से अपील की है, इन दिनों को अपने दिल दिमाक में बिठा कर रखियेगा कुछ ही महीनों बाद, बहुत काम आने वाली है,

