पीएम श्री विद्यालय केंदवाही बार ने फिर रचा इतिहास, नवोदय में दो छात्रों का चयन

बरमकेला// शिक्षा के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पीएम श्री विद्यालय केंदवाही बार ने एक बार फिर गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। विद्यालय के प्रधान पाठक सुरेंद्र मिश्रा के कुशल नेतृत्व में संस्थान ने अपनी सफलता की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी शानदार परिणाम दिए हैं।
विद्यालय के दो प्रतिभाशाली छात्र दीप नायक एवं राजीव लोचन प्रधान का चयन प्रतिष्ठित जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ है, जो विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
गौरतलब है कि वर्ष 2010 से 2026 तक विद्यालय के कुल 124 विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में चयनित होकर संस्था का नाम रोशन कर चुके हैं। यह उपलब्धि विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं समर्पित शिक्षकों की मेहनत को दर्शाती है।
इस सफलता पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं शाला प्रबंधन समिति द्वारा दोनों छात्रों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। प्रधान पाठक सुरेंद्र मिश्रा ने विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और अधिक ऊंचाइयों को छूने तथा अपने माता-पिता व क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय की इस उपलब्धि से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिल रही


