BlogCHHATTISGARHnewsबरमकेला

*बरमकेला में DEO की बड़ी स्ट्राइक 10 शिक्षकों को थमाया कारण बताओ नोटिस*



बरमकेला । छग के शिक्षा जगत में अनुशासन को लेकर जिला प्रशासन ने अपने तबरमकेला में DEO की बड़ी स्ट्राइक 10 शिक्षकों को थमाया कारण बताओ नोटिसेवर सख्त कर लिए हैं । बोर्ड परीक्षाओं की संवेदनशीलता के बीच PM श्री सेजेस बरमकेला के 10 शिक्षकों पर गाज गिरी है। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) जे.आर. डहरिया ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले इन शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर विभाग में खलबली मचा दी है। बीती 18 फरवरी 26 को संस्था में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियों को लेकर एक अत्यंत महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक के तुरंत बाद स्टाफ मीटिंग रखी गई थी ताकि परीक्षा संचालन की बारीकियों पर चर्चा की जा सके। हैरानी की बात यह रही कि विद्यालय के 10 शिक्षक बिना किसी पूर्व सूचना या सक्षम अधिकारी की अनुमति के इस महत्वपूर्ण बैठक से नदारद पाए गए।

इन 10 शिक्षकों पर गिरी गाज शिक्षा विभाग ने दी नोटिस जिसमें दयासागर चौहान , सचिदानंद नायक , रणविजय सिंह, श्रीमती मालती नायक , श्रीमती सुनंदा सर्वणकार, श्रीमती साहिना परविन , कु. सुधा पटेल , श्रीमती ख्याती चन्द्रा , श्रीमती जया प्रधान , हरिश चन्द्राकरDEO जेआर डहरिया ने इस अनुपस्थिति को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के तहत गंभीर कदाचार की श्रेणी में रखा है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण समय पर अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित शिक्षकों को 20 फरवरी 26 तक स्वयं उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है। यदि जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई तय है । बरमकेला इलाके में शिक्षा विभाग की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी हुई है। गौरतलब है कि पिछले एक सप्ताह के भीतर ही जिले में लगभग 15 से 20 शिक्षकों को नोटिस जारी किया जा चुका है। प्रशासन के इस हंटर से यह साफ संदेश जा रहा है कि शिक्षा के क्षेत्र में कामचोरी और लापरवाही के दिन अब लद चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest