BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*जल अर्पण दिवस कार्यक्रम संपन्न, जनप्रतिनिधियों रहे उपस्थित*



सारंगढ़। जल जीवन मिशन अंतर्गत ग्रापं सहसपानी में जल अर्पण दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने की । मुख्य अतिथि विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जपं अध्यक्ष ममता राजीव सिंह जिपं उपाध्यक्ष अजय जवाहर नायक उपस्थित रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि जपं उपाध्यक्ष प्रतिमा बरिहा, सांसद प्रतिनिधि अरुण यादव, गुड्डू , चंद्र कुमार नेताम सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अध्यक्षीय उद्बोधन में संजय भूषण पांडे ने कहा कि – जल संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। जलजीवन मिशन के माध्यम से प्रत्येक घर तक शुद्ध पेय जल पहुंचाने का लक्ष्य शासन द्वारा निर्धारित किया गया है, जिसे जन सह भागिता से ही पूर्ण किया जा सकता है।  विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े ने  ग्रामीणों से जल स्रोतों के संरक्षण एवं जल के सदुपयोग का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यपालन अभियंता रमा शंकर कश्यप ने आभार प्रदर्शन करते हुए सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । कार्यक्रम का आयोजन सुव्यवस्थित एवं सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest