Blog

ग्राम पंचायत सरोरा में विकास कार्यों को मिली रफ्तार


तिल्दा-नेवरा। रायपुर जिले के तिल्दा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत सरोरा में पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता और जनप्रतिनिधियों की प्रतिबद्धता से विकास कार्य निरंतर गति पकड़ रहे हैं। सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सरोरा विकास की नई इबारत लिख रही है, जहाँ पंचायत प्रतिनिधि कंधे से कंधा मिलाकर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रहे हैं।
सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू के कार्यकाल में विभिन्न मदों से कई महत्वपूर्ण विकास कार्य कराए गए हैं। सीएसआर मद से 4.80 लाख रुपये की लागत से कुमारी रात्रे के घर से बाल उद्यान तक सीसी मार्ग का निर्माण किया गया। वहीं 15वें वित्त आयोग मद से 2.00 लाख रुपये की लागत से संतू के घर से कंकालीन मंदिर तक सीसी रोड का निर्माण कराया गया।
इसी क्रम में सीएसआर मद से 1.50 लाख रुपये की लागत से परेमिन यादव के घर से रघुनाथ यादव के घर तक नाली निर्माण, विश्राम साहू के घर से नहर तक नाली निर्माण किया गया। इसके अलावा सीएसआर मद से 2.40 लाख रुपये की लागत से शिवनाथ पाल के घर से चिंता साहू के घर तक सीसी मार्ग निर्माण कराया गया।
15वें वित्त आयोग मद से 2.00 लाख रुपये की लागत से नाथू देवांगन गली में सीसी रोड निर्माण किया गया है। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्र के समीप एवं अखाड़ा मैदान में बोर उत्खनन कार्य भी 15वें वित्त मद से कराया गया है।
ग्राम में सीएसआर मद से 2.85 लाख रुपये की लागत से दुर्गा मंदिर से आंगनबाड़ी केंद्र तक तथा मार्कंडेय के घर से शीतला मंदिर तक सीसी मार्ग निर्माण कराया गया। वहीं 3.65 लाख रुपये की लागत से सोहन जेठू यादव के घर से विदेशी यादव के घर तक, 2.22 लाख रुपये से संतोष यादव के घर से जेठू यादव के घर तक तथा 2.43 लाख रुपये की लागत से सोहन निषाद के घर से कौशल साहू के घर तक सीसी रोड निर्माण कार्य पूर्ण कराया गया है। इसके अतिरिक्त विधायक मद से ग्राम बुंदेली में बोर उत्खनन कराया गया है।
इस अवसर पर सरपंच उमेश्वरी विश्राम साहू ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जा रही है तथा सभी कार्यों में पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र के माध्यम से ग्राम पंचायत सरोरा पर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं। यदि प्रशासनिक स्तर पर इन आरोपों की जांच होती है तो पंचायत प्रतिनिधि जांच एजेंसी को पूर्ण सहयोग देंगे।
सरपंच ने आगे कहा कि क्षेत्र का विकास ही उनका मूल ध्येय है और विकास कार्यों के परिणाम आज सभी के सामने हैं। “क्षेत्र का समग्र विकास ही हमारा मूल मंत्र है,” ऐसा कहते हुए उन्होंने विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest