BlogCHHATTISGARHnewsraipur

*छत्तीसगढ़ सरकार पीएम आवास को लेकर झूठा आंकड़ा पेश कर रही है*

                                                                                            रायपुर….. पूर्व संसदीय सचिव एवं छाया सांसद रायपुर लोकसभा विकास उपाध्याय ने बताया की प्रदेश की भाजपा सरकार वाहवाही लुटने के लिए खुद अपना पीठ थपथपा रही है, उनके द्वारा पीएम आवास योजना कि जो आकडे पेश किये जा रहे है वो व्यवहारिक नही लग रहे है, हर घंटे 70 मकान का निर्माण पूर्ण होना केवल कोरी कल्पना प्रतित हो रही है। उपाध्याय ने बताया की भाजपा सरकार बिना वास्तविक सत्यापन के झूठा प्रचार प्रसार कर रही है, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 10 माह 4 दिन में 5 लाख आवास निर्माण की बात कही जा रही है मतलब की प्रति माह 50000, प्रतिदिन के हिसाब  से लगभग1666.66 और वही प्रति घंटा के हिसाब से 70 मकानों का निर्माण हो रहा है  जबकि वास्वतिकता जानना है तो मेरे साथ चले निगम एवं सरकारी दफ्तरों में आवस के लिए रोज हजारो लोग भटक रहे है उनसे रूबरू कराता हु। उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 18 लाख आवास निर्माण किए जाने की बात कही गई थी लेकिन कार्य इतना धीमी गति से चल रहा है की आवासों का निर्माण होना असंभव उनको प्रतीत हो रहा है इसलिए बीच-बीच पर ऐसा झूठा प्रकाशन कर जनता को गुमराह करने की एक कवायत सरकार द्वारा की जा रही है ताकि जनता इस मुगालते में रहे की आवास का निर्माण हो रहा है हमारी बारी भी आ जाएगी और ऐसा करते समय निकल जाए ताकि जो विरोध होना हो वह दब जाए उपाध्याय ने कहा कि अन्य जिलों का आंकड़ा सरकार द्वारा दिया गया है लेकिन राजधानी रायपुर में पीएम आवास की स्थिति बद से बदतर है लोग महीना हो गए चक्कर काटते लेकिन पीएम आवास के नाम पर उनकी फाइलें अभी तक स्वीकृत नहीं हो पाई है और कुछ लोगों ने जो अपने पैसे लगाकर निर्माण शुरू किया है उनको अभी तक प्रथम राशि आवंटन नहीं हुई है।
उपाध्याय ने कहा कि जनता ने बीजेपी को चुना है जनता की मूलभूत सुविधाओं पर काम वास्तविकता में होना चाहिए ना कि झूठा आंकड़ा पेश कर अपनी पीठ थपथपाने का काम करना चाहिए चाहे वह की कोई भी सरकार हो।

प्रति,
श्रीमान संपादक महोदय,
दैनिक समाचार……
रायपुर छत्तीसगढ़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest