*परीक्षा जीवन का अभिन्न अंग है, घबराएं नहीं- संजय पाण्डेय*

सारंगढ़ । परीक्षा जीवन का अभिन्न अंग है,जो केवल हमारे ज्ञान का ही नहीं बल्कि धैर्य, अनुशासन , समयबद्धता, समर्पण और चुनौतियों से लड़ने की क्षमताओं का भी मूल्यांकन करती है । परीक्षा कोई अंतिम निर्णय नहीं है, इस लिए परीक्षार्थी घबराएं नहीं अपितु उत्सव के रूप में आत्मसात करें।परीक्षा हमारे जीवन में सकारात्मक बदलाव लाती है और समग्र विकास के मार्ग को प्रशस्त करती है । यह बात जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे ने छग़ मा. शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड की परीक्षाओं में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को परीक्षा की पूर्व बेला पर शुभकामनाएं संदेश देते हुए कहा।
जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि -:परीक्षा के लिए विद्यार्थी अनावश्यक तनाव न लेवें। जीवन में कदम कदम पर परीक्षा का सामना करना पड़ता है।परीक्षा के परिणाम से ज्यादा महत्वपूर्ण वह अनुभव है जो आप इस प्रक्रिया के दौरान सीखते हैं।परीक्षा जीवन कौशलों को विकसित करने का सशक्त माध्यम है। जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने छात्रों को बेहतर भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए आग्रह किया कि वे खुद पर भरोसा रखें की यह परीक्षा हमारे कौशल या भविष्य का पूर्ण माप नहीं है। परीक्षा एक अवसर है जो जीवन को संवारने का मौका देती है। परीक्षा हमारे व्यक्तित्व को निखारती हैं और आत्म विकास को बढ़ाती है।


