CHHATTISGARHnewsraipur

अवैध कबाड़ कारोबार पर उत्तर जोन पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 20 ठिकानों पर जांच; 8 टन माल जब्त

27 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com  रायपुर कमिश्नरेट के उत्तर जोन पुलिस ने अवैध कबाड़ कारोबार के खिलाफ अभियान चलाते हुए विभिन्न कबाड़ियों के ठिकानों पर एक साथ छापेमार कार्रवाई की। इस दौरान कुल 20 कबाड़ियों के ठिकानों की जांच की गई, जिसमें 10 ठिकानों से बिना वैध दस्तावेज के रखा गया लगभग 8 टन कबाड़ जब्त किया गया।

डीसीपी उत्तर जोन श्रीमती दीपमाला कश्यप के मार्गदर्शन तथा एडीसीपी आदित्य पांडे और एसीपी पूर्णिमा लामा के निर्देशन में थाना उरला एवं थाना खमतराई पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीमों ने दोनों थाना क्षेत्रों में कबाड़ियों के ठिकानों पर दबिश देकर सघन जांच की।

कार्रवाई के दौरान थाना उरला क्षेत्र के 8 और थाना खमतराई क्षेत्र के 12 कबाड़ियों के ठिकानों की जांच की गई। इनमें उरला क्षेत्र के 6 और खमतराई क्षेत्र के 4 कबाड़ियों के यहां से लगभग 8 टन माल जब्त किया गया।

पुलिस द्वारा कबाड़ कारोबारियों से स्क्रैप की खरीदी-बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज, रजिस्टर और लाइसेंस की जांच की जा रही है। बिना वैध दस्तावेज के चोरी का माल खरीदने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत की गई है।

उत्तर जोन पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest