CHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

सारंगढ़ नगर पालिका को मिली बड़ी सौगात, 15 सड़क-पुलिया कार्यों के लिए 5 करोड़ 49 लाख स्वीकृत

27 नवंबर 2026📡36garhnewsupdate.com

36garhnewsupdate.com सारंगढ़-बिलाईगढ़। नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के लिए अधोसंरचना मद में 15 कार्यों हेतु *549.83 लाख (पांच करोड़ उनचास लाख तिरासी हजार) रुपये* की स्वीकृति मिली है। संचालनालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास छत्तीसगढ़, नवा रायपुर द्वारा 27 नवंबर 2026 को जारी आदेश में यह स्वीकृति दी गई है।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी, नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के पत्र क्रमांक 2465 दिनांक 16.11.2026 के प्रस्ताव पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में यह राशि स्वीकृत की गई है।

*किन कार्यों के लिए कितनी राशि -*

– *वार्ड क्र. 01:* कॉलेज गेट से जेल रोड तक बी.टी. रोड निर्माण – *25.61 लाख*

– *वार्ड क्र. 02/03:* सिविल कोर्ट से गौरव पथ अपेक्स बैंक तक बी.टी. रोड निर्माण – *40.09 लाख*

– *वार्ड क्र. 04, 05:* कार्यालय जनपद पंचायत से लेकर इंडोर स्टेडियम तक सी.सी. रोड निर्माण – *48.12 लाख*

– *वार्ड क्र. 05:* मोहन महाजन घर से जायसवाल घर तक सी.सी. रोड निर्माण – *11.98 लाख*

– *वार्ड क्र. 07:* अटल परिसर से हरदेव पाल घर तक बी.टी. रोड निर्माण – *32.71 लाख*

– *वार्ड क्र. 07/13:* ठाकुर राव चौक से रायपुर गेट नाका तक बी.टी. रोड निर्माण – *47.69 लाख*

– *वार्ड क्र. 08/09:* अटल परिसर से नंदा चौक तक बी.टी. रोड निर्माण – *37.87 लाख*

– *वार्ड क्र. 08/09:* अटल परिसर से आजाद चौक तक बी.टी. रोड निर्माण – *35.20 लाख*

– *वार्ड क्र. 08/09/12/13:* नंदा चौक से ढोलन चौक से शनि मंदिर तक बी.टी. रोड निर्माण – *36.15 लाख*

– *वार्ड क्र. 09/10/12:* सामाजिक दैनिक बाजार से देवराज चौक तक बी.टी. रोड निर्माण – *49.92 लाख*

– *वार्ड क्र. 11:* बूटानगर में कमलानगर को जोंडध हेतु पुलिया निर्माण – *67.93 लाख*

– *वार्ड क्र. 12:* छोटे मठ से कमलानगर इंदिरा चौक तक बी.टी. रोड निर्माण – *45.08 लाख*

– *वार्ड क्र. 13:* चोयंग नाला के पास आर.सी.सी. कल्वर्ट निर्माण – *12.90 लाख*

– *वार्ड क्र. 13/14/15:* अस्पताल चौक पेलपारा से शहीद स्मारक तक बी.टी. रोड निर्माण – *17.95 लाख*

– *वार्ड क्र. 15:* गाढाघाट पुलिया से रायपुर रोड हुरदंग पारा तक बी.टी. रोड निर्माण – *40.63 लाख*

*कुल योग – 549.83 लाख*

आदेश में शर्तों के अधीन यह अनुदान स्वीकृत किया गया है। कार्यों को विभागीय मैन्युअल के निर्देशों के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने तथा स्वच्छ निविदा आमंत्रित कर कार्य कराने के निर्देश दिए गए हैं।

इस स्वीकृति से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क एवं पुलिया की समस्या दूर होगी और नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest