बरमकेला

दिनेश साहू बने सामुदायिक सहयोग की मिशाल, बोर्ड परीक्षा पूर्व सभी बच्चों को प्रदान किया गया पेन


बरमकेला//शासकीय माध्यमिक शाला सुखापाली के कक्षा पहली से आठवीं के समस्त बच्चों को परीक्षा पूर्वक एक – एक पेन प्रदान किया गया। सामुदायिक सहभागिता के मिसाल दानदाता दिनेश साहू ने इसके पूर्व भी विद्यालय के समस्त बच्चों को एक-एक स्कूल बैग प्रदान किया था। शाला समुदाय ने उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा गया कि ग्राम समुदाय को विद्यालय को स्वैच्छिक सहयोग करने हेतु ग्राम सुखापाली के डेयरी संचालक दिनेश साहू सामुदायिक सहयोग के भावना की मिशाल हैं। समुदाय के लिए प्रेरणा सूत्र हैं ।समुदाय द्वारा शासकीय संस्थाओं के स्कूली बच्चों को न्यौता भोज, पेन, कॉपी , बैग , जूता , मोजा, टाई, बेल्ट , पानी बोतल आदि प्रदान करने से बच्चों को अतिरिक्त लाभ मिलता है। प्रायः सरकारी स्कूलों में अध्ययन करने वाले बच्चे गरीब परिवार होते हैं , उन्हें रहन-सहन खान-पान में सहयोग की आवश्यकता देखी गई है ।ऐसे में समुदाय द्वारा स्कूली बच्चों के हित में दान देना एक वरदान है। और समुदाय द्वारा समाज को नवपीढ़ी की संरक्षण करने की प्रेरणा प्राप्त होती है । उक्त अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधान पाठक गायत्री सिदार ,शिक्षक भूपेश नायक, प्रधान पाठक विनोद कुमार पटेल, सहायक शिक्षकधरणीधर सिदार,योगेश्वरी सिदार उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest