BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

डॉ. एफ. आर. निराला के समन्वित प्रयासों से सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र बना आधुनिक चिकित्सा का भरोसेमंद केंद्र, जिला पंचायत अध्यक्ष ने की प्रशंसा…



सारंगढ़।
मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एफ. आर. निराला के कुशल नेतृत्व और सतत निगरानी का सकारात्मक परिणाम अब सारंगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और गुणवत्ता में हुए सुधार से यह केंद्र अब क्षेत्रवासियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं रहा।
जिलापंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने हाल ही में स्वास्थ्य केंद्र का दौरा कर डायलिसिस यूनिट एवं चाइल्ड केयर वार्ड सहित विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से सीधे संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली और उनकी समस्याएं सुनीं।

स्वास्थ्य केंद्र में संचालित डायलिसिस सुविधा से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब रायपुर, बिलासपुर जैसे बड़े शहरों की ओर भटकना नहीं पड़ रहा है। स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को आर्थिक व मानसिक रूप से बड़ी राहत मिली है। डायलिसिस करा रहे मरीजों ने उपचार व्यवस्था की सराहना करते हुए इसे जीवनदायिनी सुविधा बताया।
वहीं चाइल्ड केयर वार्ड को भी आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित किया गया है, जहां नवजात एवं छोटे बच्चों के लिए बेहतर और सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हैं। इससे बच्चों के इलाज में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और क्षेत्रवासियों का सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था पर भरोसा और मजबूत हुआ है।

निरीक्षण के दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि
“हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण एवं अंचल के लोगों को अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण और सुलभ चिकित्सा सुविधा मिले। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार बेहतर कार्य कर रहा है।”
उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव, सीएमएचओ डॉ. एफ. आर. निराला, स्वास्थ्य विभाग की टीम एवं दीपक जायसवाल को देते हुए सभी को बधाई दी।
सीएमएचओ डॉ. एफ. आर. निराला के कुशल प्रशासन, योजनाबद्ध क्रियान्वयन और स्वास्थ्य अमले की मेहनत से सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र आज एक आधुनिक, सुविधायुक्त एवं भरोसेमंद चिकित्सा संस्थान के रूप में अपनी पहचान बना चुका है। संजय भूषण पाण्डेय और डॉ. एफ. आर. निराला की यह संयुक्त पहल निश्चित रूप से क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest