BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

प्रा. स्वास्थ्य केंद्र गोड़म  को मिला प्रथम पुरस्कार



सारंगढ़ । मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ एफ.आर.निराला के निर्देश अनुसार , खण्ड चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर. एल. सिदार के मार्गदर्शन , जिला कार्यक्रम प्रबंधक नंदलाल इजारदार के सहयोग एवं संस्था प्रभारी ओमप्रकाश कुर्रे के नेतृत्व मे प्रा. स्वास्थ्य केंद्र गोड़म ने कायाकल्प  सत्र 2024 – 25 के लिए जिला मे 92% अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके पूर्व सत्र 2020-21 में संस्था ने रायगढ़ जिले मे 52 प्रा. स्वा. केंद्रों मे प्रथम स्थान प्राप्त किया था । संस्था का राष्ट्रीय गुण वत्ता आश्वासन मानक (NQAS) प्रमाणीकरण अप्रेल  2025 मे हो चुका है, जिसमे भी संस्था ने जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया था। संस्था ने तीन बार शांत्वना पुरस्कार भी हासिल किया है। जिसमें प्रा. स्वा . केंद्र गोडम के समस्त स्टाॅफ की सक्रिय भूमिका रही जिससे संस्था ने यह मुकाम हासिल किया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest