BlogCHHATTISGARHnewsबलौदाबाजार
*बिलासपुर लाल खदान रेल हादसे में प्रभावित परिवारों से मिलने संगठन के पदाधिकारी पहुंचे*

बिलासपुर लाल खदान रेल हादसे में छत्तीसगढ़ झेरिया यादव समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता यादव जी की मामी और उनके परिवार के सदस्यों की दुखद मौत हो गई। इस हादसे में एक अबोध बालक सकुशल बच गया है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
संगठन के पदाधिकारी शोक संतृप्त परिवार से मिलने पहुंचे, जिनमें प्रदेश संगठन मंत्री चंदराम यादव जी, बालौदा परिक्षेत्र अध्यक्ष संतोष यादव जी, प्रदेश संयुक्त सचिव मनोज यादव जी, महानगर इकाई अध्यक्ष बिलासपुर ओंकार यादव जी, वरिष्ठ पत्रकार एवं वरिष्ठ पदाधिकारी परदेसी यादव जी, जिला सचिव कुमारी शारदा यादव जी, सुमित यादव जी, भूषण यादव जी, रमेश यादव जी, मीना यादव जी, सुनीता यादव जी शामिल थे।
प्रदेश संगठन मंत्री श्री चांदराम यादव जी ने शोक संतृप्त परिवार को ₹10001 की सहायता राशि प्रदान की।


