BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

*सितंबर तक 2000 आवास पूरे करने हैं*



सारंगढ़ । जिला के संवेदन शील कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के आदेश पर एवं जिपं के मुख्य कार्यपालन अधिकारी इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर सारंगढ़ जपं के सीईओ राधेश्याम नायक द्वारा सचिव , रोजगार सहायक , बिहान की दीदीयों की बैठक लेकर स्पष्ट शब्दों में कहे हैं कि  – सितंबर तक 2000 प्रधानमंत्री आवास तैयार हो जाना चाहिए । इस टारगेट में लापरवाही अक्षम है । राधेश्याम नायक ने बताया कि- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन से लोगों के पक्के मकान बनाने के सपने साकार हो रहा है ।जिससे उनके चेहरे में खुशी, जीवन में सुकून देखने को मिल रहा है । साय के सुशासन में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जा रहा है आर्थिक रूप से कमजोर विशेष कर गरीब परिवार को पक्के मकान का सपना पूरा हो रहा है और उनके पारिवारिक जीवन में बदलाव आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest