BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARHरायपुर

रायपुर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश प्रान्त की 15.75 बल्क लीटर हाई रेंज मदिरा सहित 69.68 बल्क लीटर मदिरा और 4 दोपहिया वाहन जब्त



आबकारी आयुक्त सह प्रबंध संचालक (CSMCL) श्री श्याम धावडे, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव सिंह के निर्देश पर आबकारी विभाग जिला रायपुर द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाहियां जारी हैं । दिनांक 29/05/2025 को कुछ संदेहियों द्वारा घूम घूम कर मदिरा विक्रय करने की सूचना पर दो अलग अलग प्रकरणों में जिला रायपुर में मेकाहारा हॉस्पिटल के सामने आरोपी उमाकांत सामंता एवं शंकर नगर में आरोपी कमलाकर मिश्रा के कब्जे से मध्यप्रदेश प्रान्त की कुल 10 नग बोतल जॉनी वॉकर ब्लैक लेबल , 04 नग बोतल जॉनी वॉकर रेड लेबल 07 नग बोतल ब्लेंडर प्राइड व्हिस्की एवं छत्तीसगढ़ राज्य की 05 नग बोतल बुडवाइजर मैग्नम बियर और 02 नग बुडवाइज़र मैग्नम कैन बियर कुल 20 बल्क लीटर अवैध मदिरा कीमती ₹ 60590/- तथा दोनों आरोपियों से 02 दोपहिया वाहन जब्त कर दोनों ही आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 36 , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है ।

वहीं दिनांक 28/02/2025 को चार अलग अलग प्रकरणों में ग्राम चिंगारियां (खरोरा) निवासी आरोपी लीलाप्रसाद डहरिया,गुड़ियारी रायपुर में आरोपी संदीप यादव, देवार मोहल्ला लालपुर निवासी आरोपी विजेंद्र देवार, एवं लालपुर में एक अज्ञात प्रकरण में कुल 40.68 बल्क लीटर देशी मदिरा मसाला एवं 9.0 बल्क लीटर गोवा स्पेशल व्हिस्की पाव एवं 02 दोपहिया वाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) , 59(क ) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में लिया गया है ।

उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जिला आबकारी अधिकारीगण श्री आर एन तिवारी, आशीष सिंह,टेक बहादुर कुर्रे एवम आबकारी उपनिरीक्षकगण श्री प्रकाश देशमुख, श्री कौशल सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest