CHHATTISGARHnewsraipur

महापौर मीनल चौबे को जन्मदिन पर जनप्रतिनिधियों और नागरिकों ने दी शुभकामनाएं

📡36garhnewsupdate.com

रायपुर, 16 अक्टूबर 2026

राजधानी रायपुर की महापौर मीनल चौबे के जन्मदिन के अवसर पर महापौर निवास में दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों और आमजनों ने महापौर से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य लक्ष्मी वर्मा सहित रायपुर पश्चिम विधायक राजेश मूणत, रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा और रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू महापौर निवास पहुंचे। सभी जनप्रतिनिधियों ने बुके भेंटकर महापौर मीनल चौबे को जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना की।

रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने महापौर मीनल चौबे को भगवान जगन्नाथ स्वामी, भगवान बलभद्र और माता सुभद्रा की प्रतिकृति भेंटकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

महापौर को बधाई देने वालों में सामाजिक कार्यकर्ता, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक, युवा और शहर के अन्य गणमान्यजन शामिल रहे। नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महापौर निवास पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

महापौर के जन्मदिन पर दिनभर महापौर निवास में लोगों की आवाजाही बनी रही। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की उपस्थिति से यह अवसर शुभकामनाओं और आत्मीय मुलाकातों से भरा रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest