BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH

आशानिकेतन वृद्धा आश्रम को मिली वाशिंग मशीन की मदद,

अभामा महिला सम्मेलन सारंगढ़ ने बढ़ाए मदद के हाथ



सारंगढ़। नूतन वर्ष 2026 की सुबह आशानिकेतन वृद्धाश्रम में निवासरत वरिष्ठ जनों के लिए उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा, जब नगर की  जानी मानी समाज सेवी संस्था अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा सारंगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नये साल के पहले दिन की  खुशियां निराश्रित वृद्धजनों के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ की। समाज सेवी संस्था द्वारा आशानिकेतन वृद्धाश्रम पहुंच कर सभी वृद्ध माता पिता को नूतन वर्ष की शुभ कामनाएं देते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया । समिति के सदस्यों ने वृद्ध जनों से आत्मीय भेंटकर उनका हाल चाल जाना तथा  वृद्धजनों के लिए आश्रम की सुविधा विस्तार हेतु एक बड़ी वॉशिंग मशीन और 2 नग तख़त दान स्वरूप भेंट किया । समिति के पदाधिकारियों ने आगे भी सहयोग का भरोसा दिलाया । समिति ने वृद्धजनों के कल्याणार्थ की जा रही सेवा के प्रति संतोष व्यक्त करते हुए सभी सेवारत कर्मचारियों का आभार जताया । समिति द्वारा सभी वृद्धजनों को स्वल्पाहार भी कराया गया । इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवी महेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार  भरत अग्रवाल, अभामा महिला सम्मेलन सारंगढ़ कमलेश धनांनिया , दुर्गा धनानिया , डिंपल शर्मा,पुनम शर्मा, आशा अग्रवाल, शीला अग्रवाल की सहित  पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest