BlogCHHATTISGARHnewsSARANGARH-BILAIGARH
*नव वर्ष के पहले दिन कलेक्टर पहुंचे आशा निकेतन वृद्धाश्रम*

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने नव वर्ष के पहले दिन आशा निकेतन वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों से मुलाकात की और उनका कुशल क्षेम पूछा। इस अवसर पर उन्होंने वृद्धाश्रम में मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया और संतोष जताया। कलेक्टर ने सभी वृद्धजनों को पुष्प गुच्छ और फल-स्वल्पाहार भेंट किए और उनके साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं साझा कीं।
कलेक्टर ने सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले को विकसित जिला बनाने के लिए वृद्धजनों से आशीर्वाद मांगा और कहा कि उनकी दुआएं और आशीर्वाद ही जिले के विकास की आधारशिला है। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर सुश्री शिक्षा शर्मा, समाज कल्याण अधिकारी विनय तिवारी और आश्रम के कर्मचारी उपस्थित थे। कलेक्टर की इस पहल की वृद्धजनों ने सराहना की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की।


