गरियाबंद
चरित्र संदेह के चलते महिला की हत्या, दो महिला आरोपी गिरफ्तार

गरियाबंद में चरित्र संदेह के चलते एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। दो महिला आरोपियों, इतवारीन बाई और सुगंतिन नेताम को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है ।
मृतिका सुमित्रा बाई अपने पति दलसु नेताम के साथ ओडिशा से आकर ग्राम गरीबा में रह रही थी। आरोप है कि वह आरोपी महिलाओं के चरित्र को लेकर गाली-गलौच करती थी, जिससे आक्रोशित होकर उन्होंने सुमित्रा की हत्या कर दी।
पुलिस ने बताया कि मामले की विवेचना गंभीरता से की जा रही है और कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी है।


