CHHATTISGARHSARANGARH-BILAIGARH

कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला ने मनाया गरिमामय नववर्ष मिलन समारोह



सारंगढ़। कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन बरमकेला तहसील द्वारा नववर्ष के पावन अवसर पर एक गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण नववर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह आयोजन फेडरेशन के कर्मठ, जुझारू एवं संघर्षशील तहसील संयोजक सुभाष चौहान तथा ऊर्जावान, समर्पित युवा नेतृत्व के रूप में पहचान बना चुके ब्लॉक संयोजक नंदकिशोर पटेल के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व मे संपन्न हुआ। जिला संयोजक फकीरा यादव, लैलून भारद्वाज, नंदकुमार बंजारे, लोकेंद्र पटेल, विमल अजगल्ले, प्रमोद महेश सहित समस्त जिला पदाधिकारियों ने इस अनुकरणीय आयोजन हेतु तहसील व ब्लॉक इकाई के संरक्षकगण चक्रधर नायक नरेश खूँटे, राजेंद्र चौहान , रामकुमार सिदार सहित सभी पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएं दीं।

कार्यक्रम में विजय भारती, राजू नायक, गिरवर नायक, भुवन चौहान, जोगेंद्र साहू, मनोज साहू, दिनेश कन्नौज, अभिषेक पटेल, बालमुकुंद साहू, ज्योत्सन पटेल, महेंद्र कुर्रे, संकीर्तन नव, पवन पटेल, करमसिंह राठिया, अंतर्यामी सेठ, ध्वजाराम मालाकार, रामेश्वर चौहान, फत्तेलाल चौहान, अनिल पटेल, सोनी खंडे, गेंदराम पटेल, देवेंद्र डनसेना, हेमलाल साहू, अवध नायक, भारत राम भगत, भीमेश्वर पटेल, अनिल चौहान, अरुण पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की गरिमा मयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने आयोजन की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए संगठन की सक्रियता और कर्मचारी हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों को सराहा तथा भविष्य में भी पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest